फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter Season Weather Forecast of Chandigarh

चंडीगढ़ः पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, दिन में धूप निकलने से मिलती राहत, पर रात में खूब ठंड

Thu, 05 Dec 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Winter Season Weather Forecast of Chandigarh
फाइल फोटो
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे गलन बढ़ती जा रही है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। हालांकि वीरवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन जैसे ही धूप शीतलहर का प्रकोप कम हो गया।
विज्ञापन


धूप में तेजी कुछ देर तक रही लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से गलन बढ़ने लगी और शाम को तापमान में गिरावट आ गई। मंगलवार की रात और बुधवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वीरवार को भी दिन में धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


इससे ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने से गलन रहेगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वीरवार को अधिकतम तापमान कुछ गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में एक डिग्री तापमान के गिरने से ठंड में कुछ इजाफा होगा। यही हाल शनिवार को रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed