फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter returns again, more rain in February than last year

बारिश से बढ़ी ठंड, फरवरी में पिछले साल से ज्यादा बारिश

Thu, 04 Feb 2021 10:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Winter returns again, more rain in February than last year
बारिश में छाता लेकर चलतीं महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। फरवरी की पहली बारिश ने मौसम में फिर से ठंडक घोल दी है। सुबह धीमी गति से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद झमाझम में बदल गई। चंडीगढ़ में करीब 6.6 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई, जबकि एयरपोर्ट इलाके में 12 एमएम। पिछले साल फरवरी को पूरे महीने 0.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। वीरवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मौसम में आया यह बदलाव जम्मू-कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान व हरियाणा में सक्रिय चक्रवाती हवाओं से देखने को मिला है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अब फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। वीरवार शाम से मौसम साफ होने लगा है लेकिन बारिश की गतिविधियां खत्म होते ही उत्तर भारत फिर से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं की गिरफ्त में आ जाएगा। इन हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। छह फरवरी से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी, जो अभी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इस बीच सुबह और शाम को कई इलाकों में धुंध का असर देखा जा सकता है। ठंडी हवाओं का प्रकोप नौ से दस फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह और शाम को धुंध छा सकती है, लेकिन इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया जाएगा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

बारिश के दौरान सेल्फी लेता परिवार।

बारिश के दौरान सेल्फी लेता परिवार।- फोटो : CHANDIGARH

बारिश से बचने की कोशिश करते लोग।

बारिश से बचने की कोशिश करते लोग।- फोटो : CHANDIGARH

सुखना लेक पर हवा से छाते को बचाने की कोशिश करती युवती।

सुखना लेक पर हवा से छाते को बचाने की कोशिश करती युवती।- फोटो : CHANDIGARH

सेक्टर-17 में बारिश के दौरान गुजरतीं युवतियां।

सेक्टर-17 में बारिश के दौरान गुजरतीं युवतियां।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed