{"_id":"5845ba074f1c1be059448285","slug":"winter-in-chandigarh-will-be-properly-start-from-9-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बस 9 दिसंबर का करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बस 9 दिसंबर का करें इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के मौसम में जल्द परिवर्तन आ सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि नौ दिसंबर से तापमान में कमी दर्ज हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के संकेत बताए जा रहे हैं और बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
मौजूदा समय में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा रहा है।
मौसम विभाग की ओर से यह भी चेतावनी जारी की गई कि आठ व नौ नवंबर को हरियाणा व पंजाब के एक दो इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।