फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will use Delhi's experience in Punjab - Bhagwant Mann

Chandigarh News: दिल्ली के अनुभव का पंजाब में करेंगे इस्तेमाल-भगवंत मान

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Will use Delhi's experience in Punjab - Bhagwant Mann
-नजरंदाजी झेल रहे विधायकों को केजरीवाल का भरोसा, अब खुद सुनेंगे उनकी समस्याएं
विज्ञापन

-सीएम ने नेता प्रतिपक्ष बाजवा के दावे पर कसा तंज, कहा इस बार भी जीरो
-सीएम के दावे-खून-पसीने से पार्टी को सींचा, सियासी गलियारों में चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बहुत काम किए हैं। हमारी पार्टी अपने कामों से जानी जाती है। दिल्ली की टीम के अनुभव को अब पंजाब में लागू किया जाएगा। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस के बाहर मीडिया से बातचीत में कहे। सीएम मान और राज्य के 93 विधायकों की मंगलवार को आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में कपूरथला हाउस में बैठक हुई। सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भ्रामक बातें फैलाना कांग्रेस की फितरत है। पंजाब में जब से उनकी सरकार बनी है, पिछले तीन सालों से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा उनके विधायकों के पार्टी छोड़ने और दूसरे दलों में जाने की बात कह रहे हैं। लगे हाथ सीएम ने बाजवा के इस दावे का जवाब तंज कसते हुए दिया कि दिल्ली में तीसरी बार कांग्रेस जीरो पर है। मीडिया से बातचीत के दौरान के सीएम मान के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

नाराज विधायकों को केजरीवाल का भरोसा
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और सरहदी इलाकों के कुछ विधायक जो सीएम मान से नाराज चल रहे हैं, सरकार या ब्यूरोक्रेसी की नजरंदाजी झेल रहे हैं। उन्होंने भी मजबूती से केजरीवाल के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस पर केजरीवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी हर समस्या को वह सुनेंगे। केजरीवाल ने विधायकाें को न केवल एकजुटता का पाठ पढ़ाया, बल्कि जनता की समस्याओं को हल कर दोबारा सत्ता में आने का गुरुमंत्र भी दिया। मौजूद विधायकों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद से जिस प्रकार भाजपा और कांग्रेस पंजाब में सीएम बदलने के दावे कर रही हैं, उन पर गौर करते हुए केजरीवाल ने एक-एक विधायक से उनके हलकों के बारे में पूछकर उनके मन की बात जानने की कोशिश की। पार्टी छोड़ने को तैयार विधायकों के विपक्षी दलों के दावों पर भी उनकी नब्ज टटोली।
विज्ञापन


पंजाब को बनाएंगे मॉडल राज्य
सीएम मान ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद वह लगातार जमीनी स्तर पर जाकर काम कर रहे हैं। आने वाले दो सालों में उनकी सरकार पंजाब को हर क्षेत्र में ऐसा मॉडल राज्य बनाएगी, जिसे पूरे देश के सामने रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि वह जनता के हित में लगातार काम करते रहेंगे, जो भी वादे किए गए हैं, चाहे वह फिर महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद करने का वादा हो, उसे पूरा किया जाएगा। सरकार केवल वादों तक सीमित नहीं है, जो वादे नहीं किए गए हैं, अच्छे काम के जरिए उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुटकले सुनाना तो दूर, बोलते हुए सुर ताल मेल नहीं खा रहे थे
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कपूरथला हाउस में हुई बैठक पर अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में आप की करारी हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री को लेकर जो भी बाते सामने आ रही है, इस पर कम से कम एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि कपूरथला हाउस में आज जो भी हुआ, उसने सीएम भगवंत मान की मौजूदा स्थिति को शांत करने के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि आज मीडिया से बातचीत करते हुए वह व्याकुल नजर आए, चुटकले सुनाना तो दूर, आज बोलते हुए उनके अपने सुर, ताल मेल नहीं खा रहे थे। जाखड़ के इस पोस्ट ने भी सियासी गलियारों में चर्चा बनाकर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article