{"_id":"63027ff063019d12d52daa54","slug":"will-start-protest-if-we-do-not-get-justice-says-father-of-sidhu-moosewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, सप्ताह भर में इंसाफ नहीं मिला तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, सप्ताह भर में इंसाफ नहीं मिला तो...
Mon, 22 Aug 2022 12:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:30 AM IST
सार
पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या में कुछ सफेदपोशों का भी हाथ है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जब तक इन व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती, हमारे बेटे की हत्या का इंसाफ अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या में कुछ अपराधी हिरासत में जरूर हैं लेकिन इसकी साजिश रचने वाले और हत्याकांड में शामिल चेहरों की सूची लंबी है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में इंसाफ नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतरकर कैंडल मार्च निकालेंगे। सिद्धू की हत्या हुए काफी समय बीत गया है लेकिन कुछ हत्यारे विदेश में बैठे हैं तो कुछ आजाद घूम रहे हैं। अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मूसेवाला के प्रशंसकों से भी कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
रविवार को सिद्धू मूसेवाला के कुछ प्रशंसक मानसा में उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने कहा कि एक सप्ताह हम इंतजार करेंगे। यदि सरकार और पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
अब सख्त फैसला लेने का वक्त आ गया है। मूसेवाला के जितने भी प्रशंसक हैं, वह कैंडल मार्च की तैयारियां करें। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू को धमकाने वाले कुछ अपराधी विदेश में बैठे हैं और कुछ यहां आजाद घूम रहे हैं। जबकि उन्हें सलाखों में होना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे की हत्या में कुछ सफेदपोशों का भी हाथ है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जब तक इन व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती, हमारे बेटे की हत्या का इंसाफ अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या में कुछ अपराधी हिरासत में जरूर हैं लेकिन इसकी साजिश रचने वाले और हत्याकांड में शामिल चेहरों की सूची लंबी है। इन्हें गिरफ्तार करना जरूरी है।