{"_id":"690a59010a0995d879096c37","slug":"will-bring-the-world-cup-trophy-to-punjab-will-talk-to-bcci-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-862277-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप ट्रॉफी पंजाब लेकर आएंगे, बीसीसीआई से करेंगे बात : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कप ट्रॉफी पंजाब लेकर आएंगे, बीसीसीआई से करेंगे बात : मान
विज्ञापन
सीएम मान ने कैप्टन हरमनप्रीत व खिलाड़ियों से की बात
बोले, 12 बजे कैच पकड़कर तारीख नहीं इतिहास बदला, पंजाब आने पर करेंगे सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर व खिलाड़ी अमनजोत और हरलीन देओल से वीडियो कॉन्फ्रसिंग के जरिये बात की और दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी। मान ने कहा कि विश्व कप ट्रॉफी को पंजाब लेकर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करेंगे।
मान ने कहा कि मेरी इच्छा है कि इस ट्रॉफी की पंजाब में गेड़ी लगवाएंगे। हर पंजाबी को इसे छूने का हक है। सभी को पता चलना चाहिए कि हमारी पंजाब की शेरनियों ने कमाल किया है। मान ने कहा कि हरमन आपने 12 बजे जो कैच पकड़ा उसने तारीख नहीं इतिहास बदल दिया है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब लौटने के बाद आपका शानदार स्वागत के साथ सम्मान किया जाएगा। आप तीनों खिलाड़ी राज्य की ब्रांड एंबेसडर हैं क्योंकि आपने कड़ी मेहनत से नई मिसाल कायम की है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय हॉकी टीम, महिला क्रिकेट टीम, बास्केटबॉल टीम और फुटबॉल टीम सभी की अगुवाई पंजाब के खिलाड़ी कर रहे हैं। मान ने कहा कि हमारी बेटियों की टीम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी। पूरी टीम ने शानदार जीत से देश का सिर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
पंजाबी तो भंगड़े के बिना नहीं रह सकते : हरमनप्रीत
कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि हमारे लिए ये बहुत बड़ी अचीवमेंट है। यह खुशी की बात है कि हमारे सीएम हमारा मैच देखते हैं। जब भी मौका मिलता है हमें कॉल करते हैं। इस मैच के बाद पंजाब में लड़कियों के लिए दरवाजे खुलेंगे। यह वाली पिच पहले वाली पिचों से अलग थी। हमने जितना स्कोर किया था वो काफी था। हमने रणनीति बनाई और उस पर विश्वास रखा। सीएम ने कहा कि आप तो ट्रॉफी लेते वक्त नाची भी थी जिस पर हरमनप्रीत ने कहा कि पंजाबी तो भंगड़े के बिना नहीं रह सकते।