{"_id":"686054e3fdc85daef807191c","slug":"will-bring-law-for-strict-punishment-in-cases-related-to-sacrilege-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-749418-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी से जुड़े मामलों में कड़ी सजा के लिए लाएंगे कानून: मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी से जुड़े मामलों में कड़ी सजा के लिए लाएंगे कानून: मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लेकर आएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को इसका एलान किया। उन्होंने कानून बनाने से पहले सभी पक्षकारों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा और उनके सुझाव लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर अधिकारियों और सर्वधर्म बेअदबी रोकथाम कानून मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मान ने कहा कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस ठोस राज्य स्तरीय कानून को बनाने के लिए सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी। उन्होंने मौजूदा कानूनी खामियों पर चिंता व्यक्त की, जो इस प्रकार के अपराधों के दोषियों को खुलेआम घूमने की अनुमति देती हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मान ने कहा कि इन बेअदबी की घटनाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। सरकार का कर्तव्य है कि इस प्रकार के अपराधों में शामिल व्यक्तियों को उनके कुकर्मों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।