{"_id":"32d6f47cf119cc6d31df60623af3b3f5","slug":"will-be-snatched-off-the-path-life-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद होगा तो छिन जाएगी ‘लाइफ लाइन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बंद होगा तो छिन जाएगी ‘लाइफ लाइन’
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर कालोनी वासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ओर से खंभे लगाए जाने से रास्ता बंद होने की विधायक डीके बंसल से शिकायत की।
उन्होेंने शिकायत पत्र सौंपा। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, हुडा की ओर से खंभे लगाए जा रहे हैं और जल्द ही फेंसिंग कराई जाएगी। इससे उनकी आवाजाही की समस्या पैदा होगी और तीन-चार किलोमीटर की दूरी बढ़ जाएगी।
विधायक ने समस्याएं सुनने के बाद हुडा अधिकारियों के सहयोग से इस समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया।
वीरवार को अंबेडकर कालोनी निवासी सतीश, विजय प्रकाश, विष्णु प्रसाद, रामबिलास ने कहा कि अंबेडकर कालोनी में रहने वालों के लिए यह काफी पुराना रास्ता है।
अगर हुडा की ओर से रास्ता बंद कर दिया गया तो परेशानियां बढ़ जाएंगी। फिलहाल, हुडा ने इस रास्ते पर पोल गाड़ दिए और फेंसिंग बाकी है।
इस कालोनी में अधिकतर लोग इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में काम करने वाले हैं और रास्ता बंद होेने से घर लौटने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी परेशानी होगी।
पंचकूला के विधायक ने इन समस्याओं को सुनने के बाद हुडा अधिकारियों से इस समस्या का हल कराने के मुद्दे पर बातचीत की।
अधिकारियों ने विधायक को बताया कि मौके का जायजा लेने के बाद इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विधायक के सलाहकार सतनाम सिंह चट्ठा, ग्रेटर पंचकूला विधानसभा कोआर्डिनेशन कमेटी महिला विंग की प्रधान रंजीता मेहता भी उपस्थित थे।