फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will be released on parole UP Sikh jailed

यूपी जेल में बंद सिख होगा पैरोल पर रिहा

Tue, 24 Dec 2013 08:57 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 24 Dec 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
Will be released on parole UP Sikh jailed
अब यूपी की जेल में बंद एक सिख की पैरोल पर रिहाई की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में वहां के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की थी।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी सरकार ने प्रस्ताव बनाकर राज्यपाल को भेज दिया है। पैरोल के बारे में आखिरी फैसला राज्यपाल को लेना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री बादल ने सोमवार को सिसवां स्थित ढिल्लों फार्म में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश की विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों के मामले में सरकार का रुख साफ है। सजा पूरी कर चुके सिखों की पैरोल पर रिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले को लेकर यूपी के अलावा गुजरात एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की है। उन्होंने भरोसा दिया है, वहां की जेलों में बंद सिख कैदियों की पैरोल पर जल्द रिहाई की उम्मीद है।


बादल ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह के परिजनों की सराहना की, जिन्होंने बेअंत सिंह के कत्ल केस में सजा भुगत रहे आरोपियों को पैरोल पर रिहा करने को कहा है।

ड्रग्स तस्कर जगदीश भोला द्वारा इस मामले में तीन कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि भोला को उन अकाली नेताओं के नाम लेने से कौन रोक रहा है। इस केस की तफ्तीश के दौरान भोला ने पुलिस को उनके नाम कथित तौर पर बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed