फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   will be 800 flats in Dnas for Chandigarh policeman

सिटी ब्यूटीफुल के पुलिस जवानों के लिए खुशखबरी

Sun, 19 Jan 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
will be 800 flats in Dnas for Chandigarh policeman

पुलिस जवानों को जल्द ही नए आशियाने मिलने वाले हैं। धनास में बनाए जाने वाले 800 फ्लैट को पर्यावरण विभाग ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पर्यावरण विभाग से मंजूरी मिलते ही पुलिस विभाग आठ सौ फ्लैटों का काम जल्द शुरू करवाने जा रहा है। पुलिस विभाग जल्द ही आठ सौ फ्लैटों के लिए टेंडर निकालेगा ताकि चंडीगढ़ पुलिस जवानों को जल्द से जल्द मकान मिल सके।

जवानों की सुविधा को देखते ही पुलिस विभाग इन फ्लैटों में सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट भी लगवाने जा रहा है।

ग्राउंड फ्लोर लेने के लिए नहीं लगा सकेंगे जवान बहाना
धनास में फ्लैट बन जाने के बाद पुलिस जवान ग्राउंड फ्लोर मकान लेने के लिए बहाना नहीं बना सकेंगे।

पुलिस जवान हमेशा बहाने लगाते थे कि उनके मां बाप बुजुर्ग हैं, वे उपर नहीं चढ़ सकते हैं, जिसके चलते उन्हें ग्राउंड फ्लोर का मकान दिया जाएगा। पुलिस विभाग धनास के बनाए जाने वाले मकानों में लिफ्ट लगवाएगी।
विज्ञापन


सात हजार पुलिस जवान हैं फोर्स में
पुलिस विभाग में इस समय करीब सात हजार जवान हैं। ज्यादातर पुलिस जवान सरकारी मकान का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। पुलिस जवान कहते हैं कि आम लोग पुलिस जवानों को मकान देकर राजी नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed