{"_id":"59b7cd974f1c1be87f8b62b5","slug":"wild-dogs-terror-in-abohar-open-sanctuary-three-deer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन सेंच्यूरी में वन्य जीवों की जान के दुश्मन बने शिकारी कुत्ते, 3 हिरण मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन सेंच्यूरी में वन्य जीवों की जान के दुश्मन बने शिकारी कुत्ते, 3 हिरण मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
ओपन सेंच्यूरी में शिकारी कुत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अबोहर स्थित ओपन सेंच्युरी में खुंखार कुत्तों वन्य जीवों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। यह कुत्ते आए दिन जंगली जीवों का शिकार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी कुत्तों ने तीन हिरनों पर हमला कर उन्हें मौके के घाट उतार दिया। मारे गए वन्य जीवों में एक गर्भवती हिरणी भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान आरडी गर्ग ने मौका मुआयना किया। आरडी बिश्नोई ने बताया कि नरमें की फसल का फायदा उठाते हुए शिकारी कुत्तों ने गांव मेहराणा टिब्बा के पास घात लगाकर एक गर्भवती हिरणी को नोंच डाला। जबकि सरदारपुरा ढाणी के पास हिरण के एक बच्चे तथा भागू कुलार रोड़ पर एक काले हिरण को घेर कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उन्होंने घायल हिरणों का इलाज शुरू करवाया, लेकिन एक-एक करके तीनों ने दम तोड़ दिया। ओपन सेंच्युरी में न तो वेटरीनरी डाक्टरों का प्रबंध है और न ही कोई रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। परिणामस्वरूप उपचार के अभाव में घायल वन्य-जीव दम तोड़ जाते हैं।