फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wild dogs terror in abohar open sanctuary, three deer killed

ओपन सेंच्यूरी में वन्य जीवों की जान के दुश्मन बने शिकारी कुत्ते, 3 हिरण मरे

Tue, 12 Sep 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 12 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
wild dogs terror in abohar open sanctuary, three deer killed
ओपन सेंच्यूरी में शिकारी कुत्ते
पंजाब में अबोहर स्थित ओपन सेंच्युरी में खुंखार कुत्तों वन्य जीवों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। यह कुत्ते आए दिन जंगली जीवों का शिकार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी कुत्तों ने तीन हिरनों पर हमला कर उन्हें मौके के घाट उतार दिया। मारे गए वन्य जीवों में एक गर्भवती हिरणी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रधान आरडी गर्ग ने मौका मुआयना किया। आरडी बिश्नोई ने बताया कि नरमें की फसल का फायदा उठाते हुए शिकारी कुत्तों ने गांव मेहराणा टिब्बा के पास घात लगाकर एक गर्भवती हिरणी को नोंच डाला। जबकि सरदारपुरा ढाणी के पास हिरण के एक बच्चे तथा भागू कुलार रोड़ पर एक काले हिरण को घेर कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उन्होंने घायल हिरणों का इलाज शुरू करवाया, लेकिन एक-एक करके तीनों ने दम तोड़ दिया। ओपन सेंच्युरी में न तो वेटरीनरी डाक्टरों का प्रबंध है और न ही कोई रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। परिणामस्वरूप उपचार के अभाव में घायल वन्य-जीव दम तोड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed