फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wild boar meat recovered from NRI's house

Chandigarh News: एनआरआई के घर से मिला जंगली सूअर का मांस

Sun, 26 Oct 2025 12:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wild boar meat recovered from NRI's house

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के रहने वाले एनआरआई जसप्रीत सिंह घुम्मन के घर से वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर का मांस बरामद किया है। आरोप है कि आरोपी ने पंजाब के किसी जंगल में जंगली सूअर का शिकार किया और मांस चंडीगढ़ स्थित अपने घर में रख लिया था।
गुप्त सूचना के बाद वन विभाग और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एनआरआई के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के फ्रिज से भारी मात्रा में मांस, पांच एयरगन, एक पिस्टल, कारतूस और 11 जाल बरामद हुए। मांस के सैंपल जांच के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून भेजे गए हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जसप्रीत सिंह अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहता है और कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ लौटा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह अक्सर हथियारों और शिकार का शौक रखता था। वन विभाग के पास कुछ तस्वीरें भी हैं, जिनमें वह एयरगन के साथ और जानवरों-पक्षियों के साथ नजर आ रहा है। स्थानीय मार्केट में इस घटना को लेकर चर्चा रही कि सेक्टर-35 और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाने की जरूरत है ताकि ऐसे अवैध शिकार या वन्यजीव से जुड़ी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दायर की जमानत अर्जी

घुम्मन ने जिला अदालत में जमानत अर्जी दायर की है। अर्जी में आरोपी ने कहा कि वह करीब दो हफ्ते पहले ही भारत आया था। यह घर उसने छात्र-छात्राओं को रहने के लिए पीजी के तौर पर दिया हुआ था। यहां से विभाग को जो मांस बरामद हुआ है उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। झूठी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed