{"_id":"58d65c684f1c1b870a1a4baa","slug":"wifi-started-at-ludhiana-jalandhar-and-amritsar-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के इन रेलवे स्टेशन पर लें Wi-Fi का मजा, बिल्कुल फ्री में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के इन रेलवे स्टेशन पर लें Wi-Fi का मजा, बिल्कुल फ्री में
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
वाई फाई एक्सेस
- फोटो : Demo Pic
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन ने रेल डिवीजन फिरोजपुर के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन लुधियाना, जालंधर व अमृतसर पर वाईफाई सुविधा शुरू कर दी है। इसके अलावा डिवीजन के सात और रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इंडियन रेलवे के 115 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के सिगनल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के लुधियाना, जालंधर व अमृतसर में वाईफाई सुविधा शुरू कर दी है। जम्मूतवी में यह सुविधा शुरू करने में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। यात्रा करने वाले यात्रियों के पास प्रीपेड सिम होता है, जो जम्मूतवी में प्रवेश करते ही काम करना बंद कर देता है। इसीलिए वहां वाईफाई की सुविधा नहीं मिल सकेगी। उन्हीं यात्री को उक्त सुविधा का फायदा होगा, जिनके पास पोस्टपेड सिम है।
अधिकारी ने बताया कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के सात और रेलवे स्टेशनों वाईफाई की सुविधा शुरू की जा रही है, इनमें फिरोजपुर छावनी, फगवाडा, पठानकोट, ऊधमपुर, ब्यास, जालंधर कैंट व पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इंडियन रेलवे ने 115 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा शुरू की है। फिलहाल यह सुविधा रेलवे स्टेशनों के अलावा चलती ट्रेनों में जल्द शुरू करने की योजना है।