फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife used to talk on phone for job, angry husband kidnapped the company officer and beat him all night

Mohali: पत्नी फोन पर नौकरी के लिए करती थी बात.. पति को गुजरा नागवार तो कंपनी अधिकारी को अगवा कर पीट डाला

Wed, 10 Jul 2024 06:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 06:49 AM IST
सार

जिस युवक ने कंपनी के अधिकारी को पीटा, उसकी पत्नी ने एक माह पहले ही कंपनी से नौकरी छोड़ी थी। अब वह कहीं और नौकरी के लिए उससे बात करती थी। यही बात आरोपी को खल गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Wife used to talk on phone for job, angry husband kidnapped the company officer and beat him all night
सड़क पर पड़ा घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पत्नी नौकरी के लिए कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर से बात करती थी, इस बात से गुस्साए पति ने अगवा करके उसे रातभर पीटा और सुबह चार बजे अधमरी हालत में सड़क पर फेंककर चला गया। मामला मोहाली का है। 

विज्ञापन


सेक्टर-52 निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर है। सोमवार को उसकी कंपनी में दो अज्ञात व्यक्ति उससे जॉब से संबंधित विषय में बात करने कंपनी में आए थे। इस पर उसने उन्हें जॉब के लिए मना कर दिया, जिसके बाद वे वहां से चले गए। 
विज्ञापन


शाम सात बजे जब वह ऑफिस से घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकला तो 200 मीटर दूर जाते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने कार चालक को पूछा कि कैसे कार चला रहे हो तो तीन व्यक्ति कार से निकल कर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल की चाबी रख ली और उसे भी कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद भी वह उसे पीटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे काफी देर तक कार में घुमाने के बाद बांकरपुर में एक अज्ञात खेत में ले गए। वहां उन लोगों के अन्य साथी भी मौजूद थे। वे सभी शराब पी रहे थे और उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाने लगे। जब वह पीने से मना करता तो सभी मिलकर उसे डंडे, रॉड और लाठी से पीटते। कुछ समय बाद वहां एक महिला आई, जो उसकी कंपनी में एक महीने पहले काम करती थी। 

जिस व्यक्ति ने उसका अपहरण किया था, वह उसका पति था। वह गुस्से में था, क्योंकि उसकी पत्नी उससे बात करती थी। इसके चलते उसने उसका अपहरण किया। इस पर महिला ने पति को कहा कि तुम गलत शक कर रहे हो। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे और उसे अधमरा करके सड़क पर फेंक गए। 

घायल ने बताया कि उस महिला ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया था कि वह उसकी कहीं नौकरी लगवा दे। उसके पति ने उसे जब फोन पर बात करते हुए देखा तो वह गलतफहमी में उसका अपहरण करने के लिए कंपनी में आ पहुंचा था।


पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत, कटवाते रहे चक्कर
घायल के भाई अरविंद ने बताया फेज-1 थाने के पुलिस कर्मी ने कहा कि फेज-8 बी चौकी में जाकर मामले की शिकायत दो। फेज-8 में पहुंचे तो उन्होंने दो घंटे तक बिठाकर रखा, फिर शिकायत लिखी और मुबारकपुर थाना में जाकर शिकायत देने के लिए कह दिया। जब मुबारकपुर पहुंचे तो वहां के पुलिस कर्मी ने डेराबस्सी थाने में जाने के लिए भेज दिया। जब डेराबस्सी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आपका केस मोहाली का है तो वह शिकायत दर्ज होगी। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed