{"_id":"65aaa25c5172dceac5015913","slug":"wife-of-navjot-singh-sidhu-will-not-contest-lok-sabha-elections-2024-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी नवजोत सिद्धू की पत्नी, गुरु ने खुद बताई वजह, कहा- अब अटकलों पर विराम लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी नवजोत सिद्धू की पत्नी, गुरु ने खुद बताई वजह, कहा- अब अटकलों पर विराम लगे
Fri, 19 Jan 2024 09:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:57 PM IST
सार
नवजोत कौर सिद्धू 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने तमाम कयासों पर शुक्रवार को विराम लगा दिया है। इससे पहले पंजाब के सियासी गलियारों में उनके पटियाला सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। अमृतसर के साथ-साथ पटियाला में भी सिद्धू दंपती की काफी सक्रियता देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। यह खुलासा शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसी अटकलों पर विराम लगना चाहिए।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने एक्स पर ट्वीट किया कि आज यमुनानगर में डॉ. रूपिंदर से मुलाकात हुई। पत्नी (डॉ. नवजोत कौर) का अब भी कैंसर का इलाज चल रहा है, जो कुछ महीनों तक चलेगा। इन परिस्थितियों में एकमात्र ध्यान उनके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य लाभ पर होगा। उनके बारे में किसी भी अटकलों पर विराम लगना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नवजोत कौर के आगामी लोकसभा चुनाव पटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने की चर्चा थी, क्योंकि इस सीट से सांसद परनीत कौर को कांग्रेस निलंबित कर चुकी है और अगले चुनाव में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन