फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wi-Fi facilities in PGI for doctors and patients from july

पीजीआई में डॉक्टरों और मरीजों को मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Wi-Fi facilities in PGI for doctors and patients from july
पीजीआई चंडीगढ़

सब कुछ ठीक रहा तो पीजीआई के कुछ हिस्सों में जुलाई के पहले हफ्ते से वाई-फाई की सुविधा शुरू हो जाएगी। पहले चरण में इमरजेंसी सहित नेहरू हास्पिटल, ओपीडी और लाइब्रेरी में वाई-फाई जोन बनाने की कोशिश होगी। इसके लिए नेशनल इंफोमेटिक्स सेंटर (निक) और पीजीआई के बीच एक बार बात भी हो चुकी है।

विज्ञापन


अब नेशनल इंफोमेटिक्स सेंटर को इस बारे में पीजीआई के सामने एक प्रजेंटेशन देनी है और उसके बाद इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें किसी का टेंडर नहीं होगा, क्योंकि निक का इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से ही मौजूद है। कुछ उपकरण लाने हैं, जिनकी कीमत ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन


मरीज नहीं सिर्फ डॉक्टर कर पाएंगे एक्सेस बताया जा रहा है कि वाई-फाई की सुविधा का उपयोग सिर्फ डॉक्टर ही उठा पाएंगे। मरीज या तीमारदारों के लिए फिलहाल यह सुविधा नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के लिए दूसरे फेज में सुविधा देने की कोशिश की जाएगी। डॉक्टरों के लिए वाई-फाई की उपयोगिता के बारे में उन्होंने बताया कि इमरजेंसी या ओपीडी में आने वाले मरीज सीरियस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं चलता कि मरीज किस डिपार्टमेंट का है। खासकर इमरजेंसी में। मरीज को देखने के बाद सीनियर रेजिडेंस दूसरे डाक्टरों को रेफर करते हैं। इसमें काफी समय खर्च हो जाता है। कई बार डॉक्टरों को ऑन कॉल बुलाया जाता है। जब वाई-फाई होगा तो जल्दी से रिपोर्ट शेयर की जा सकेगी। इससे समय बचेगा साथ ही मरीज को इलाज भी जल्दी मिल सकेगा।


पहले पूरे पीजीआई को वाई फाई बनाना था इससे पहले पूरे पीजीआई को वाई-फाई बनाने की योजना पर काम चल रहा था, लेकिन इसमें काफी रुपये और समय लगना था। साथ ही टेंडर संबंधी कई अड़चनें सामने आ रही थीं। रेजिडेंस डॉक्टरों की यह काफी पुरानी मांग है और वह लगातार पीजीआई प्रशासन से वाई-फाई सुविधा देने की मांग कर रहे थे। लगातार दबाव पड़ने पर पीजीआई प्रशासन ने तत्कालीन उपाय खोजने की बात पर विचार किया और कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को वाई-फाई करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed