{"_id":"63487bbd87aa87406516cc9b","slug":"whose-government-will-be-formed-in-the-campus-now-8-claimants-of-the-president-in-pu-chandigarh-news-pkl4653799170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panjab University: पीयू में अध्यक्ष के अब आठ दावेदार, नाम वापसी के बाद साफ हुई उम्मीदवार-गठबंधन की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panjab University: पीयू में अध्यक्ष के अब आठ दावेदार, नाम वापसी के बाद साफ हुई उम्मीदवार-गठबंधन की स्थिति
Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
सार
वर्ष 2019 में हुए छात्रसंघ चुनाव में पीयू में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई, एसएफएस, एबीवीपी और सोई ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। तब सोई के चेतन चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
पीयू में चुनाव प्रचार तेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों और गठबंधन की स्थिति साफ हो गई। नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। 42 दावेदारों में से अध्यक्ष पद के लिए अब आठ उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। यह संख्या वर्ष 2019 के चुनाव से दोगुनी है। तब अध्यक्ष पद के लिए केवल चार ही प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
उधर, एबीवीपी ने इनसो, हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन (हिमसू) और हिमाचल स्टूडेंट यूनियन (एचपीएसयू) के साथ गठबंधन कर लिया है। समझौते के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हरीश गुज्जर, उपाध्यक्ष पद पर हिमसू व एचपीएसयू के संयुक्त उम्मीदवार असीम चरस, सचिव पद पर इनसो से यूआईएलएस विभाग के प्रवेश बिश्नोई और संयुक्त सचिव पद पर यूआईईटी विभाग से अमरकांत प्रधान चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीवाईएसएस ने इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और पीयूएचएस के साथ गठबंधन किया है।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2019 में हुए छात्रसंघ चुनाव में पीयू में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई, एसएफएस, एबीवीपी और सोई ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। तब सोई के चेतन चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। इस बार पुसु, एनएसयूआई, एबीवीपी, सथ, एसएफएस, पीएसयू ललकार, सोई और पहली बार छात्रसंघ चुनाव में उतरी सीवाईएसएस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में मुकाबला कांटे का रहेगा।
विज्ञापन
सोपू का एकमात्र नामांकन भी रद्द, गठबंधन से इनकार
एक वक्त था जब पीयू में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) सबसे ताकतवर छात्र संगठन था लेकिन गुरुवार को सोपू का उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार भी मैदान से बाहर हो गया। इस बार सोपू ने एन्थ्रोपोलोजी विभाग के आकाशदीप वशिष्ठ को मैदान में उतारा था लेकिन जांच में उनकी उपस्थिति कम होने और नो ड्यूज फॉर्म न होने से नामांकन रद्द कर दिया गया। सोपू के अध्यक्ष बलराज सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फॉर्म रद्द नहीं हुआ है बल्कि करवाया गया है। आगे की चुनावी रणनीति को लेकर मंथन कर रहे हैं लेकिन हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
पीयू में अब उम्मीदवारों की स्थिति
अध्यक्ष
1- आयुष ठाकुर- यूआईएलएस विभाग- सीवाईएसएस
2- भवनजोत कौर- फिलोसिफी- एसएफएस
3- गुरजीत सिंह- यूआईएलएस विभाग- पीएसयू ललकार
4- गुरविंदर सिंह- यूआईईटी- एनएसयूआई
5- हरीश गुज्जर- डिपार्टमेंट कम सेंटर फॉर वुमन स्टूडाइस एंड डेवलपमेंट- एबीवीपी
6- जोध सिंह- कानून विभाग- सथ
7- माधव शर्मा- सोई
8- शिवाली- पुसु
उपाध्यक्ष
- असीम चरस- जियोग्राफी
- हर्षदीप सिंह- स्टूडेंट ऑफ पंजाबी स्टूडाइस
- समरबीर सिंह- यूआईएलएस
सचिव
- प्रवेश बिश्नोई- यूआईएलएस
- सागर बावा- यूबीएस
- सक्षम गर्ग- यूआईपीएस
- विश्वजीत सिंह- बायोफिजिक्स
संयुक्त सचिव
- आतिश शर्मा- यूआईईटी
- अमरकांत प्रधान- यूआईईटी
- भव्या- यूआईईटी
- दीपक कुमार मीना- यूआईईटी
- मनीष बोरा- कानून विभाग
- नवप्रीत कौर- बायोफिजिक्स