फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who will be The New Advocate General of Haryana?

कई दावेदार पर सभी मौन, नया एडवोकेट जनरल कौन?

Tue, 28 Oct 2014 02:22 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Oct 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
Who will be The New Advocate General of Haryana?

भाजपा की नई सरकार बनने के साथ ही अब नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति भी जल्द होनी है। इस कारण सरकार में नए एडवोकेट जनरल के दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक एडवोकेट जनरल की दौड़ में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सबसे आगे है।

विज्ञापन


हालांकि, करनाल से वकील विजय जिंदल के नाम पर भी गंभीरता से चर्चा की जा रही है। मालूम हो कि सीएम मनोहर लाल खट्टर भी करनाल से ही विधायक है। विजय जिंदल खट्टर के अलावा आरएसएस के भी करीबी हैं।
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील आरके मलिक का नाम भी भाजपा नेताओं ने सुझाया है। आरके मलिक की पत्नी पूर्व मेयर राज बाला मलिक हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट जनरल का पद हरियाणा में बेहद अहम है। यही कारण है कि भाजपा इस नियुक्ति के लिए संघ से भी राय ले रही है। अभी तक हरियाणा में जो भी एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात हुआ है, वह प्रदेश के सीएम का करीबी ही रहा है।

एडवोकेट जनरल को कैबिनट रैंक का दर्जा दिया जाता है। सरकार से जुड़े सभी विधि विभाग के मामले उनके पास जाते हैं। एडवोकेट जनरल के पास विधानसभा सत्र में भी जाने का अधिकार प्राप्त है।


मालूम हो कि अभी तक इस पद पर हवा सिंह हुड्डा (जाट) तैनात हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी थे। हुड्डा ने अपनी सरकार के दोनों कार्यकाल में उन्हें नियुक्त किया था।

मालूम हो कि हाल ही में हाईकोर्ट ने हजकां से कांग्रेस में गए पांच विधायकों की सदस्यता खारिज की थी। यह केस सत्यपाल जैन ने ही लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed