फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who is responsible for the parking case, tell the market administrator

पार्किंग प्रकरण के लिए कौन जिम्मेदार, मंडी प्रशासक बताएं

Mon, 09 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Who is responsible for the parking case, tell the market administrator
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित अनाज मंडी के प्रवेश द्वार पर पार्किंग की पर्ची काटने के मामले में अब पुलिस ने मंडी प्रशासक और एसडीएम तेजदीप सैनी को पत्र लिखा है। पत्र में पूछा गया है कि इस पूरे प्रकरण में किसकी गलती थी, जिम्मेदार तय करें। मंडी प्रशासक के जवाब के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पत्र में मंडी प्रशासक से पूछा गया है कि मंडी के गेट पर शुल्क लेने के लिए किसने ठेकेदार को कहा था? पार्किंग में अव्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी किसकी थी? ठेकेदार गलत था तो मंडी कमेटी ने इतने दिनों तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? इस पूरे लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है, तय करके बताएं? पुलिस के अनुसार दो से तीन दिन में मंडी प्रशासक की ओर से इसका जवाब आने की उम्मीद है। उधर, हाईकोर्ट ने भी सेक्टर-26 थाना पुलिस को पूरे प्रकरण में अब तक की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बॉक्स
मंडी कमेटी के अधिकारियों पर कार्रवाई तय
इस पूरे प्रकरण में अब मंडी कमेटी के अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। इसमें मंडी के सचिव तक शामिल हैं। मंडी प्रशासक के जवाब के बाद जो भी जिम्मेदार होगा, उसे पुलिस अपनी जांच के आधार पर आरोपी बनाएगी। पुलिस के अनुसार, पार्किंग का ठेका होने से लेकर संचालन तक कई चरणों में लोग शामिल होते हैं। विभिन्न चरणों के आधार पर कमेटी के लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यह था मामला
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-26 अनाज मंडी के एससीएफ नंबर-73 निवासी के अमित कुमार बंसल की शिकायत पर सेक्टर-26 मंडी में पार्किंग संचालक और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता अमित के साथी संजीव शर्मा, आशू गर्ग और शुभम गर्ग ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने 17 मार्च की तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में सभी को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed