फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Who is Amarinder Singh to close the door for me in the party Says Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू ने खोला मोर्चा: कहा- पार्टी में मेरे लिए दरवाजा बंद करने वाले अमरिंदर सिंह कौन होते हैं

Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। हाईकमान ने इसे हल करने की कोशिश की लेकिन उसके भी कुछ बेहतर परिणाम नहीं दिख रहे हैं। अभी तक मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू इस फ्रंट पर भी कूद पड़े हैं। अब मीडिया इंटरव्यू के जरिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Who is Amarinder Singh to close the door for me in the party Says Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्दू। - फोटो : फाइल

विस्तार

हाईकमान की तीन सदस्यीय कमेटी के मिलने के बाद से शांत चल रहे विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। सिद्धू ने इस बार कैप्टन से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगने के साथ ही उन्हें खुली चुनौती भी दे दी। सिद्धू ने कहा कि वह (कैप्टन) कौन होते हैं पार्टी में मेरे लिए दरवाजा बंद करने वाले? इस बार सिद्धू के तेवर इतने तल्ख दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने कैप्टन के अलावा पार्टी हाईकमान पर भी तंज कसने में गुरेज नहीं किया। 

विज्ञापन


दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों को दिए इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो पार्टी को उनकी याद आ जाती है। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई शोपीस नहीं हूं।’माना जा रहा है कि नवजोत सिद्धू की अचानक बढ़ी तल्खी का मुख्य कारण यह है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलाकात के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को तो दिल्ली बुला लिया लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया। हालांकि अब तक यही चर्चा थी कि सोनिया गांधी कैप्टन और सिद्धू को साथ बैठाकर विवाद को सुलझाएंगी।
विज्ञापन


सोमवार को सिद्धू ने कैप्टन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कैप्टन हर रोज झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सिस्टम ही काम नहीं करने देता, इसलिए अब बदलाव जरूरी है। सिद्धू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और गृह विभाग संभालना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कोरी बकवास है। उन्हें असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। सिद्धू ने आरोप लगाया कि कैप्टन और बादल परिवार बारी-बारी से पंजाब पर राज कर रहे हैं और दोनों का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में नशा, माफिया राज, अवैध खनन जैसे कामों पर कोई रोक नहीं लग रही। सिद्धू ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब में इस सिस्टम को बदलना है। उनकी लड़ाई इसी सिस्टम के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed