फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Which team put the moon in the cleanliness of the PU .. Know

पीयू की सफाई में किस टीम ने लगाए चार चांद.. जानिए

Sat, 06 Feb 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Which team put the moon in the cleanliness of the PU .. Know
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों व छात्रावासों में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इसमें बेहतर कार्य कर लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

पीयू के डेंटल इंस्टीट्यूट में एनएसएस ने रोटारैक्ट क्लब के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। पब्लिक हेल्थ विभाग के आसपास भी सफाई की गई। डॉ. हेमंत बत्रा ने इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कपूर ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। दूसरा चरण सेक्टर- 25 के पार्क में चलाया गया। लड़कियों के छात्रावास नंबर तीन की वार्डन डॉ. रवनीत ने भी सफाई के बारे में कई जानकारियां दीं। इस मौके पर अंजू गोयल, डॉ. हरवीन, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह स्वच्छता अभियान लड़कियों के छात्रावास नंबर- एक व दो के बीच बने पार्क में भी चलाया गया। एनएसएस विभाग, एप्लाइड और प्रबंधन संस्थान के स्वयंसेवकों ने यह कार्य किया। लड़कियों के छात्रावास नंबर पांच में अभियान चला। डॉ. निधि गौतम आदि ने स्वयंसेवकों के इस कार्य की प्रशंसा की। डॉ. नवीन कुमार, डॉ. गौरव गौड़, डॉ. हरजीत, डॉ. रोहित, अमनदीप सिंगला, अनिल ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed