{"_id":"6929f58ff5a268380100348c","slug":"whenever-the-youth-came-forward-to-transform-the-society-then-change-was-seen-chandigarh-news-c-16-pkl1079-883648-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जब भी समाज का कायाकल्प करने के लिए नौजवान आगे बढे, तब परिवर्तन सामने पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जब भी समाज का कायाकल्प करने के लिए नौजवान आगे बढे, तब परिवर्तन सामने पाया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में दिव्य श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे तक साध्वी श्रेया भारती कथा कर रही हैं।
शुक्रवार को कथा में रंग दे बसंती चोला मेरा देश भक्ति भजन सुनाया गया। इसके बाद साध्वी ने अपने प्रवचन मं कहा कि युवाओं में असीम शक्ति होती है। असंभव कार्य को संभव करना युवाओं को आता है। जब-जब भी समाज का कायाकल्प करने के लिए नौजवान आगे बढ़े तब-तब समाज में परिवर्तन सामने पाया।
विज्ञापन
संकट चाहे सीमाओं का हो या राजनैतिक। निवारण के लिए युवक-युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है। आज युवा अपने पथ से हटता जा रहा है। नशाखोरी, अश्लीलता, चरित्रहीनता उनके जीवन में आ चुके हैं। उन्हें देश व समाज से कुछ लेना-देना नहीं है। हमें समझना होगा कि यौवन इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि हम कितने छोटे हैं बल्कि इस पात पर निर्भर करता है कि हमारे अंदर प्रगति करने की योग्यता कितनी है।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जी और स्वामी रामतीर्थ जी महान देशभक्त हुए है। उन्होंने विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का बिगुल बजाया तो इसके पीछे आध्यात्मिक शक्ति ही कार्यरत थी। यह श्री राम कथा युवाओं का आह्वान करती है कि ब्रह्म ज्ञान को प्राप्त कर अपनी ऊर्जा को पहचानें।