{"_id":"57bde6744f1c1b7f59d5075d","slug":"wheelchair-not-provided-to-old-lady-mismanagement-international-airport-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन और जेट एयरवेज ने खूब भटकाया बुजुर्ग महिला को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हीलचेयर के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन और जेट एयरवेज ने खूब भटकाया बुजुर्ग महिला को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jet Airways
- फोटो : demo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहां एक ओर 15 सितंबर को इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ाने की जद्दोजहद में अधिकारी जुटे हुए हैं, वहीं एयरपोर्ट के बाहर बुजुर्गों को व्हीलचेयर तक मुहैया नहीं हो पा रही। बुधवार को व्हीलचेयर न होने का खामियाजा एक बुजुर्ग महिला को भुगतना पड़ा। उसे फ्लाइट तक पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। बेटी मदद के लिए भटकती रही, मगर उसकी किसी ने सुनी नहीं।
एयरपोर्ट प्रबंधन और जेट एयरवेज के अधिकारी एक-दूसरे को ठहराते रहे जिम्मेदार
बुधवार को एयरपोर्ट पर जालंधर से आई प्रीति को अपनी बुजुर्ग मां को फ्लाइट तक पहुंचाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रीति ने व्हीलचेयर न होने की समस्या से जेट एयरवेज के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद प्रीति एयरपोर्ट मैनेजर के काउंटर पर गुहार लगाती रही, लेकिन वहां भी किसी ने कोई कंपलेंट दर्ज नहीं की। जेट एयरवेज और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी प्रीति की परेशानी का हल करने की बजाय एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे।

लेकिन 25 मिनट तक कोई नहीं आया
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
अटेंडेंट तक नहीं
प्रीति ने बताया कि उनकी मां हेमलता आहूजा को दोपहर 12:25 बजे जेट एयरवेज (9डब्ल्यू -469) की फ्लाइट से मुंबई जाना था। इसका पीएनआर नंबर- डीएफटीडब्ल्यूजेडजीरो है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मरीज यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था बाहर नहीं की है। बुजुर्ग यात्रियों को ले जाने के लिए कोई अटेंडेंट नहीं है। ऐसे में वह सामान के साथ अपनी बुजुर्ग मां को कैसे लाइट तक पहुंचाएं, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा है।
तब तक बुजुर्ग महिला पहुंच गई फ्लाइट तक
प्रीति ने बताया कि उसने समस्या के संबंध में पहले जेट एयरवेज के काउंटर पर अपनी मां को फ्लाइट तक पहुंचाने की गुहार लगाई, जेट एयरवेज के काउंटर पर बैठे शख्स ने दो बार फोन किया, लेकिन 25 मिनट तक कोई नहीं आया। इसके बाद उन्हें राय दी गई कि एयरपोर्ट प्रबंधक से बात करनी चाहिए, तो वह अपनी सीट पर नहीं मिले। उनकी सहयोगी ने उनका नंबर दिया, जिस पर उन्होंने पहले तो व्यस्त होने का हवाला देकर बात सुनने से ही इनकार कर दिया, लेकिन बाद 10 मिनट के भीतर इसकी व्यवस्था करने की बात की, लेकिन तब तक मां परेशान होती हुई फ्लाइट तक पहुंच चुकी थी।
प्रबंध है लेकिन देरी होने से हुई परेशानी
जेट एयरवेज के स्टेशन मैनेजर जगमोहन ने बताया कि एयरपोर्ट पर व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कई बार व्हीलचेयर आगमन वाले रास्ते में इकट्ठी हो जाती हैं, ऐसे में अंतरदेशीय प्रस्थान की तरफ व्हीलचेयर लाने में समय लग जाता है। इसमें दिक्कत जैसी कोई बात नहीं है। बस थोड़ा समय लग जाता है।