फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat straw caught fire at three places in Zirakpur

Chandigarh News: जीरकपुर में तीन जगह पर गेहूं की नाड को लगी आग

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat straw caught fire at three places in Zirakpur
जीरकपुर। जीरकपुर के तीन स्थानों पर नाड को आग लग गई। गांव सनौली में दोपहर 1:26 पर गेहूं की नाड को आग लगी। इसके बाद नागला रोड पर दोपहर 2:20 पर गेहूं की नाड को आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 3:23 पर पभात क्षेत्र में स्थित ग्रिड के नजदीक गेहूं की नाड को आग लग गई। यह आग पभात क्षेत्र में स्थित डंपिंग ग्राउंड की दीवार के साथ पड़े कबाड़ में लगी। इससे पूरा कबाड़ जलकर राख हो गया। इसके बाद आग ने वहां पर खड़ी कूड़ा उठाने वाली रेहड़यों को अपनी चपेट में ले लिया और पभात ग्रिड की तरफ बढ़ने लगी।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद मुलाजिम सैफ अली ने एक बड़ा हादसा होते-होते बचा लिया। क्योंकि वहां पर एक पानी से भरा हुआ टैंकर खड़ा था, जिसे सैफ अली ने ग्रिड की तरफ आ रही आग पर डाल दिया और आग को ग्रिड की तरफ बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद अग्निशमन विभाग का एक फायर टेंडर मौके पर पहुंच गया और उसने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed