फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat procurement starts in mandis from today in Punjab

पंजाब: मंडियों में आज से गेहूं की खरीद के लिए लगेगी बोली, एडवाइजरी का खास ध्यान रखें किसान

Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement starts in mandis from today in Punjab
- फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में 15 अप्रैल से रबी सीजन 2020-21 की गेहूं की फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी प्रबंध कर लिए हैं। यह जानकारी मंगलवार को पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सभी खरीद एजेंसियां और एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) गेहूं की खरीद करेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मंडियों में 135 लाख टन गेहूं आने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर पनग्रेन 26 प्रतिशत (35.10), मार्कफेड 23.50 प्रतिशत (31.72), पनसप 21.50 प्रतिशत (29.02), वेयरहाउस 14 प्रतिशत (18.90) और एफसीआई 15 प्रतिशत (20.25) गेहूं की खरीद करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर किसानों की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1867 खरीद केंद्र और 1824 राइस मिलों को मंडी यार्ड घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में जरूरत के अनुसार बारदाने का प्रबंध
आशु ने कहा कि सेंट्रल पूल के लिए गेहूं खरीदते हुए एजेंसियों द्वारा 50 किलो की नई जूट, एचडीपीई, पीपी बोरियों का प्रबंध किया गया है, जबकि  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत बांटे जाने वाले गेहूं की भराई के लिए 30 किलो क्षमता की बोरियों का प्रबंध पनग्रेन द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जरूरत के अनुसार बारदाना की आपूर्ति की गई है।

15 जून तक जारी रहेगी खरीद प्रक्रिया
आशु ने कहा कि गेहूं खरीद का सीजन 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक जारी रहेगा। खाद्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए मंडी बोर्ड द्वारा राज्य की मंडियों में टोकन सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा राज्य की मंडियों में सख्ती से सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रयास किये गए हैं। गेहूं की बोली का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार-

- गेहूं की कटाई का समय सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे होगा
- फसल काटने समय मजदूर एक-दूसरे से 2 दो मीटर की दूरी बनाएं
- थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोते रहें
- हाथों को मुंह, आंख और नाक से लगाने से परहेज करें
- काम करते समय अपना नाक-मुंह ढककर रखें
- खाने-पीने के समय भी एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर बैठें
- खेतों और मंडियों में न थूकें, कोरोना वायरस फैलने का ख़तरा बढ़ेगा
मंडियों में यह सावधानियां बरतें किसान
- वही किसान अपनी गेहूं मंडी में लेकर आएं, जिन्हें आढ़तियों ने होलोग्राम वाली पर्ची दी हो
- बिना होलोग्राम वाली पर्ची के गेहूं मंडी में दाख़िल नहीं होने दी जाएगी
- मंडी में लाई गई गेहूं निश्चित जगह पर ही उतारी जाए
- ट्रैक्टर पर चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति न बैठें
- ट्रॉली में कम-से-कम लेबर हो और उचित दूरी बनाकर बैठे
- मंडी में खाने-पीने की दुकानों पर जमावड़ा न किया जाए
- दुकानदार भी अपना नाक-मुंह ढक कर रखें
- खाने-पीने के लिए अपने बर्तन ही इस्तेमाल करें
- किसी खांसी, जुकाम, बुख़ार हो तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed