{"_id":"6048ce6bb26a461e38517924","slug":"wheat-crop-damage-due-to-hailstorm-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में भारी ओलावृष्टि : गेहूं की फसल को नुकसान, किसान बोले- 1973 के बाद पहली बार देखे इतने बड़े ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में भारी ओलावृष्टि : गेहूं की फसल को नुकसान, किसान बोले- 1973 के बाद पहली बार देखे इतने बड़े ओले
Wed, 10 Mar 2021 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में ओलावृष्टि।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पटियाला जिले में बुधवार को किसान मौसम की मार से बेहाल हो गए हैं। सुबह पटियाला और समाना के अलावा कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने सरकार से गिरदावरी करा मुआवजा देने की मांग की है। मौसम का मिजाज मंगलवार रात से ही बिगड़ा है।
विज्ञापन
तेज हवाएं चल रही थीं। बुधवार सुबह बादल छाने के बाद पटियाला व समाना ब्लाक के गांव गाजीपुर, फतेहमाजरी, ढैंठल, कानगढ़, वंमना और ललोछी में ओलावृष्टि हुई। किसान भुपिंदर सिंह ने बताया कि साल 1973 के बाद उन्होंने पहली बार इतने बड़े ओले पड़ते देखे हैं। ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां टूट गईं हैं। करीब 60 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
किसान सरदारा सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां टूटी हैं। कई जगह दाना ही जमीन पर गिर गया। नुकसान 50 फीसदी से ज्यादा का हुआ है। सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी करा मुआवजा देना चाहिए। किसान गुरदीप सिंह ने सरकार से 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे फतेहगढ़ साहिब के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी सुरजीत सिंह वालिया ने माना कि पटियाला व समाना ब्लाकों के गांवों में गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान के बारे में सर्वे करा प्रशासन और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
