फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   What flowers will the new year bloom.. Man eats roti even today, will eat roti tomorrow also

Chandigarh News: नया साल क्या गुल खिलाएगा.. आदमी आज भी रोटी खाता है कल भी रोटी खाएगा

Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
What flowers will the new year bloom.. Man eats roti even today, will eat roti tomorrow also
चंडीगढ़। नया साल क्या गुल खिलाएगा, आदमी आज भी रोटी खाता है कल भी रोटी ही खाएगा... जैसे ही डॉ. अनीश गर्ग ने अपनी रचना सुनाई सभी ने तालियों से उनका स्वागत किया। मौका था कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-43 के सभागार में वीरवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के 32 कवियों ने काव्यगोष्ठी का आयोजन का। कवियों ने काव्य पाठ से वर्ष 2022 को विदाई दी। संवाद साहित्य मंच, आचार्यकुल चंडीगढ़ और वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका से आईं कवियित्री सुषमा मल्होत्रा ने शिरकत की। अध्यक्ष मंडल में पार्षद प्रेमलता, केके शारदा, प्रेम विज और सौभाग्यवर्धन शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अश्विनी शांडिल्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कवि प्रेम विज ने सिर्फ साल बदला है, लेकिन दिन और महीने नहीं... सुनाकर की। कैलाश आहलुवालिया ने तीन दिन का अबोला, घर में जैसे कर्फ्यू, बोलचाल पर पाबंदी, मतलब की बात.. सुनाकर वाहवाही लूटी। डॉ. विनोद शर्मा ने सुख-दुख होते मानव के बोए बीज, कोई रहे सीमा में कोई लांघे दहलीज.. सुनाकर सबका दिल जीत लिया। कवयित्री अलका कांसरा ने हवाओं से पूछते हो क्या कभी, किधर को उड़ी जा रही है...सुनाकर समा बांध दिया। इनके अलावा गुरदीप गुल, सुशील हसरत नरेलवी, सोमेश, शशि प्रभा, प्रेम विज, डॉ. विनोद शर्मा, अलका कांसरा, कैलाश आहलूवालिया, बीके गुप्ता, सौभाग्य वर्धन, हरेन्द्र सिन्हा, अश्विनी शांडिल्य, अशोक नादिर, नीलम त्रिखा, अनीश गर्ग आदि ने भी नववर्ष, सामाजिक मुद्दों पर गीत, गजल व कविताएं पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed