{"_id":"4fc0a4d7e7088a0efc740ca71e480e54","slug":"western-yamuna-canal-joins-five-young-men-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर में बहे पांच युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर में बहे पांच युवक, एक की मौत
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगर पुल के समीप गणपति विसर्जन के समय पांच युवक अचानक तेज बहाव से पश्चिमी यमुना नहर में बह गए। मौके पर ही तैनात निजी तैराक की मदद से चार को डूबने से बचा लिया, जबकि एक युवक नहर के गहरे पानी में डूब गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद थोड़ी ही दूरी पर नहर से युवक को निकाल लिया गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से यमुनानगर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है, जहां मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
महावीर कॉलोनी निवासी नरेंद्र मखीजा ने बताया कि कॉलोनी में युवाओं द्वारा गणेश उत्सव पर गणपति की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार को साढे़ चार बजे आसपास के लोगों सहित गणपति की मूर्ति के विसर्जन के लिए तीर्थनगर पुल पर गए थे। इस दौरान उनका बेटा मोहित मुखिजा और उसके चार अन्य दोस्त पश्चिमी यमुना नहर के पानी में मूर्ति लेकर उतरे, तभी पानी के तेज बहाव में पांचों बहने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर तैनात निजी गोताखोरों की मदद से चार युवकों को किसी तरह बच गए, लेकिन उनका बेटा मोहित मखीजा नहर के गहरे पानी में डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोराें की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक को नहर से थोड़ी ही दूरी पर निकाल लिया गया और तुरंत यमुनानगर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।