फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western Disturbance will once again active in Punjab and Haryana

पंजाब-हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं और हल्की बरसात की संभावना

Tue, 02 Apr 2024 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 10:11 AM IST
सार

पिछले दिनों हुई बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से पंजाब हरियाणा के तापमान में गिरावट आई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, हालांकि यह अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगे।

विज्ञापन
Western Disturbance will once again active in Punjab and Haryana
Weather news - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। दो अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तीन और चार अप्रैल को हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से तीन अप्रैल से पंजाब के कईं हिस्सों में तीन दिन तक बारिश पड़ेगी। इससे दिन के तापमान में दोबारा दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


पहला पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल को सक्रिय होगा, जिसका असर तीन और चार अप्रैल को देखने को मिलेगा। इसकी वजह से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल को भी यही स्थिति देखने को मिल सकती हैं। मगर कहीं भी मौसमी चेतावनी जैसी स्थिति नहीं होगी। दूसरा पश्चिम विक्षोभ 5 अप्रैल को सक्रिय होगा। मगर इसका राज्य में कोई खास असर नहीं होगा। पांच अप्रैल को एक दो इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ों में अच्छी बारिश की संभावना है।

मार्च में 11 फीसदी ज्यादा बारिश
पिछले महीने यानी में मार्च पूरे हरियाणा में कुल 16.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा थी। मार्च में सामान्य बारिश 15 मिलीमीटर के आसपास मानी जाती है। हालांकि पिछले साल मार्च में 41.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी, जो सामान्य से करीब 178 एमएम ज्यादा बारिश थी।


पंजाब में बीते 24 घंटे में बारिश से पारा गिरा
पंजाब में बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश पड़ने से न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 14.9 डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का तापमान 16.0, लुधियाना का 17.5, पटियाला का 17.0, पठानकोट का 17.2, बठिंडा का भी 17.2, फरीदकोट का 15.5, बरनाला का 18.3 और जालंधर का 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के अधिकतम तापमान में रविवार को कोई बदलाव नहीं आया। पंजाब में अधिकतम व न्यूनतम दोनों सामान्य के नजदीक दर्ज किए गए। सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.6 (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 31.6, पठानकोट का भी 31.6, बठिंडा का 31.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 29.0, एसबीएस नगर का 31.1, बरनाला का 31.5, फरीदकोट का 29.8 और जालंधर का 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed