{"_id":"696ea6582396fea7060c28b4","slug":"western-disturbance-will-change-the-weather-snowfall-in-the-mountains-and-rain-in-the-plains-chandigarh-news-c-16-pkl1079-927850-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सोमवार को दिन में तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस की गई लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.4 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी को चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 22 जनवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक 22 से 24 जनवरी के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
22 जनवरी से बढ़ेगी गतिविधि
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को चंडीगढ़ और हरियाणा में छिटपुट बारिश हो सकती है जबकि 23 और 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। पंजाब में 22 और 24 जनवरी को कुछ इलाकों में और 23 जनवरी को कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
पहाड़ों को मिलेगी बर्फ की सौगात
लंबे इंतजार के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके चलते 23 से 25 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार 22 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी शुरू होगी, जो 23 जनवरी को तेज रूप ले सकती है। मनाली, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा में भारी बर्फबारी के आसार हैं।
अब तक क्यों नहीं हुई बर्फबारी
विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे और इनकी संख्या भी कम रही। अधिकतर विक्षोभ उत्तर दिशा की ओर मुड़ गए, जिससे हिमाचल और आसपास के राज्यों में सामान्य बर्फबारी नहीं हो सकी। आंकड़ों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से 97 प्रतिशत कम, हिमाचल में 92 प्रतिशत कम और उत्तराखंड में लगभग शून्य बर्फबारी दर्ज की गई है।
पर्यटन और जलस्तर को मिलेगी राहत
बर्फबारी से पहाड़ी राज्यों में पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलने के साथ-साथ नदियों और जलस्रोतों के जलस्तर में भी सुधार की उम्मीद है। वहीं चंडीगढ़ और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ेगी और मौसम और अधिक सर्द हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से कोहरे और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।