फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western disturbance will be active from today, clouds may appear from tomorrow

Chandigarh News: आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से छा सकते हैं बादल

Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active from today, clouds may appear from tomorrow
चंडीगढ़। शहर के आसपास के इलाकों में शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर रविवार से दिखना शुरू हो जाएगा। शहर में हल्के बादल छा सकते है। 20 फरवरी को बादल छाने के साथ तेज हवाओं के चलने और फिर 21 और 22 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 17 और 18 फरवरी से मौसम बदलेगा। 19 और 20 फरवरी को शहर में हल्के बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाएगा। इसके बाद भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बुधवार व वीरवार को फिर बारिश का पूर्वानुमान है। शहर में शुक्रवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed