फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western disturbance may become active today, chances of drizzle

Chandigarh News: आज सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार

Mon, 09 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance may become active today, chances of drizzle
चंडीगढ़। शहर का मौसम सोमवार को बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि यह सिर्फ एक दिन के लिए ही रहेगा। इसके बाद बादल छाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून के जाने के बाद नौ सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहली बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

अब रात के साथ सुबह भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। तापमान में गिरावट की वजह से ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed