फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   western disturbance active, heavy rain may be

आज पूरी तैयारी के साथ घर से निकलें, बारिश हो सकती है

Sun, 24 May 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
western disturbance active, heavy rain may be

दिन में भीषण गर्मी के बाद शनिवार शाम को आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। शनिवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह मई के सामान्य तापमान से 5 डिग्री ज्यादा था। दिन ही नहीं रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म हैं। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


सूखी गर्मी से नुकसानः
शनिवार को दिन में हवा में नमी की मात्रा काफी कम 17 से 25 फीसदी के बीच रही। हवा में 50 से 60 फीसदी की नमी ही इंसानों के लिए आदर्श स्थिति मानी जाती है। पसीन के जरिए शरीर का अपना कूलिंग सिस्टम है। तापमान बढ़ने पर शरीर को ज्यादा पसीना आता है। मगर हवा में नमी कम है तो यह पसीने को जल्दी सोख कर उड़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर को और ज्यादा पसीना बहाना पड़ता है और मिनरल की कमी तथा डिहाइड्रेशन की स्थिति (लू लगना) हो जाती है। सूखी हवा फर्नीचर और घर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचाती है। इनकी ऊपरी सतह से हवा जब नमी चुराती है तो ये इनकी पपड़ियां उतरनी शुरू हो जाती हैं।

दिन में गर्मी, शाम को आंधी और बूंदाबांदी

western disturbance active, heavy rain may be

पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिन में तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है। लगातार चढ़ रहे पारे की वजह से मैदानों में कम वायु दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। इसने वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस को एक्टिव कर दिया है।

चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो धूल भरी होंगी। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है।

चंडीगढ़, जालंधर में पारा 43 के पार

western disturbance active, heavy rain may be

तपन भरी गर्मी से चंडीगढ़ के लोग बेहाल रहे। शनिवार को 43.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे अधिक रहा। जालंधर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और मोगा में 43 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में पारा 44.5 डिग्री तक चढ़ गया।  गर्मी के कहर से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

रेवाड़ी में तापमान 45.50
गर्मी से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जालंधर में 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मोगा में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा में शनिवार को रेवाड़ी सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गर्मी के कहर से भिवानी के जूई गांव में मूलरूप से राजस्थान के हासियावास गांव निवासी मदनलाल (35) की मौत हो गई। वह जूई में साझेदारी में खेती करता था। प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने उसे गर्मी से हार्ट अटैक आना माना है। मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान में लू के जारी रहने की चेतावनी दी है।

गर्मी से छात्रा बेहोश
जलालाबाद। गर्मी से गांव दुल्लेके महित उताड़ के सरकारी स्कूल की 4वीं कक्षा की छात्रा नेहा बेहोश हो गई। शिक्षकों ने छात्रा को होश में लाकर उसके घर पहुंचाया। सर्व सांझी वालता पंजाब संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह खालसा ने कहा कि राज्य सरकार को स्कूलों में छुट्टियां कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed