फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weird, Boy Commits Suicide, Found Girl in Postmartum

गर्लफ्रेंड की जुदाई सह न पाया और दे दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर दंग रह गए मां-बाप

Sun, 20 Jan 2019 01:56 PM IST
खुशबू गोयल अश्वनी कुमार, अमर उजाला, जीरकपुर
अश्वनी कुमार, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Weird, Boy Commits Suicide, Found Girl in Postmartum
सुसाइड करने वाला लड़का
गर्लफ्रेंड की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और फंदा लगाकर जान दे दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सच सामने आया, जानकर मां-बाप के होश ही उड़ गए। मामला पंजाब के जीरकपुर का है। मैरिज पैलेस में काम करने वाले चपरासी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस ही नहीं डॉक्टरों और मां-बाप के भी होश उड़ा दिए।
विज्ञापन


इस गुत्थी को परिजनों के दावों ने सुलझाने की बजाय उलझा दिया है। अब पुलिस इस पशोपेश में है कि मरने वाला लड़का है या लड़की। असल में पुलिस वाले जिस लड़के का शव लाए थे, वह पोस्टमार्टम में लड़की निकली। जांच अधिकारी नाथी राम ने बताया कि ओसिस मैरिज पैलेस में सुसाइड की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


मैरिज पैलेस वालों ने सुसाइड करने वाले का नाम कबीर राय (22) बताया। वह विकासनगर, मौलीजागरां का रहने वाला था। उसने स्टोर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि दिल्ली में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने बीस दिन पहले सुसाइड कर ली। उसकी मौत के बाद से मैं सदमे में हूं, इसलिए अपनी जान दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उड़े पुलिस के होश, कबीर निकला लड़की

जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले पहचान पत्र में उसकी पहचान लड़के के रूप में दर्ज थी। हमने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए मृतक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतक की बड़ी बहन ने शिनाख्त कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने खुलासा किया कि मरने वाला लड़का नहीं, लड़की था।

डॉक्टरों की बात सुनकर पुलिसवालों का सिर चकरा गया। हकीकत का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की गई, तो वे इस बात पर अड़े रहे कि कबीर लड़का था। वह दो साल से उनसे अलग रह रहा था। अब पुलिस को शक है कि कबीर या तो वास्तव में लड़की था और अपनी पहचान छिपाकर पैलेस में नौकरी कर रहा था या फिर कोई और बात है, जिसे घरवाले भी नहीं जानते।

मैरिज पैलेस वालों को भी भनक नहीं लगी
मैरिज पैलेस के मालिक ने बताया कि वे तो खुद हैरान हैं कि जिसे वे दो साल से लड़का समझ रहे थे, वह असल में लड़की थी। उसके कपड़ों, बोलचाल या बर्ताव से कभी नहीं लगा कि वह लड़की है। अब परेशान करने वाली बात यह है कि उसने ऐसा क्यों किया। उसे अपनी पहचान छिपाने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके पीछे क्या वजह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed