{"_id":"651eafbfd894737fe20015f3","slug":"weekly-train-will-run-between-bikaner-and-amritsar-from-october-10-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: बीकानेर और अमृतसर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, जानें- टाइमिंग और किस दिन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: बीकानेर और अमृतसर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, जानें- टाइमिंग और किस दिन चलेगी
Thu, 05 Oct 2023 06:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:36 PM IST
सार
रेल अधिकारियों के मुताबिक बीकानेर-अमृतसर के बीच (ट्रेन संख्या-14719-14720) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। बीकानेर से 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 14719 प्रत्येक गुरुवार दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह सवा सात बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बीकानेर-अमृतसर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 10 अक्तूबर से चलाने का निर्णय लिया है। 22 स्टेशनों से होती हुई ये ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी और वापसी में भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए बीकानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के मुताबिक बीकानेर-अमृतसर के बीच (ट्रेन संख्या-14719-14720) साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। बीकानेर से 10 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 14719 प्रत्येक गुरुवार दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह सवा सात बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
अमृतसर से 13 अक्तूबर (प्रत्येक शुक्रवार- ट्रेन संख्या-14720) को ट्रेन सुबह 8:10 बजे चलकर बीकानेर मध्यरात्रि 00:45 बजे पहुंचेगी। उक्त ट्रेन बीकानेर से चलकर लालगढ़, मूनकटनसर, महाजन, अरजनसर, सूरतगढ़, तैतसर, रायसिंह नगर, गज सिंह पुर, श्री कर्णपुर, कैसरी सिंहपुर, श्री गंगानगर, अबोहर, फाजिल्का, जलालाबाद, गुरुहरसहाए, फिरोजपुर, मोगा, जगरांव, लुधियाना, जालंधर, ब्यास वाया अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन