फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekend curfew in Chandigarh, VP Singh Badnore

राहतः चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, पंजाब और हरियाणा सरकार ने किया था इनकार

Thu, 23 Jul 2020 11:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Weekend curfew in Chandigarh, VP Singh Badnore
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल नहीं लगाया जाएगा। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया। प्रशासक ने कहा कि मोहाली में पंजाब सरकार और पंचकूला में हरियाणा सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने से मना कर दिया है। ऐसे में चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर अब अगले हफ्ते चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


वीकेंड कर्फ्यू को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के डॉक्टर, ट्रेडर्स एसोसिएशन और राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की। इसके बाद ही वीकेंड कर्फ्यू के प्रस्ताव को टालने का फैसला लिया गया। बैठक में प्रशासक ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा कहा कि शहर में नाइट कर्फ्यू के दौरान दाखिल होने वाले लोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए।
विज्ञापन


बदनौर ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह पहले से ज्यादा सख्ती के साथ सार्वजनिक स्थल, विभिन्न मार्केट, पार्क और सुखना लेक पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान काटें। बदनौर में नगर निगम के कमिश्नर व डीसी को विभिन्न बाजारों में औचक निरीक्षण करने के भी आदेश दिए। उन्होंने विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी मार्केट में नियमों की धज्जियां उड़ीं, तो उस मार्केट को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में कोरोना के 80 गंभीर मरीज भर्ती
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में कोरोना के 80 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से चंडीगढ़ के 32, हरियाणा के 10, पंजाब के 30, हिमाचल प्रदेश के 3, उत्तर प्रदेश के 2, बिहार के 2 और उत्तराखंड का एक मरीज है। बताया कि 872 कोरोना वायरस के सैंपल लिए गए, जिसमें से 48 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 15 चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। प्रो. जगतराम ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जून महीने के दौरान विभिन्न कारणों से शहर में 415 लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले साल इन्हीं महीनों के दौरान 641 मौतें हुई थीं। इसके अनुसार शहर में मौत के आंकड़ों में 25 प्रतिशत की कमी आई है।


अब बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन
एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि अफेक्टेड एरिया कमेटी की सलाह पर अब शहर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे जोकि 14 दिनों के होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जो कंटेनमेंट जोन बनाए जाते थे, वह 28 दिनों के होते थे। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस के 197 सैंपल लिए, जिसमें से 26 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 14 चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं। बदनौर ने डॉक्टरों को अगले 10 दिनों तक स्क्रीनिंग को और तेज करने के आदेश दिए, ताकि कोरोना वायरस के छुपे हुए केसों को पहचाना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed