फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wedding in unique way amid curfew in Mohali of Punjab

मास्क पहन दो जोड़ों ने लिए फेरे, बरात में आए पांच-पांच लोग, कर्फ्यू के बीच पेश की मिशाल

Sun, 05 Apr 2020 02:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Wedding in unique way amid curfew in Mohali of Punjab
अनूठे तरीके से संपन्न हुईं दो शादियां।

कोरोना वायरस की वजह से पंजाब में कर्फ्यू लगा है। इस बीच मोहाली के फेज-4 स्थित गुरुदारा श्री कलगीधर सिंह सभा में दो शादियां संपन्न हुईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया। 

विज्ञापन


दोनों शादियों में करीब 15 लोग शामिल हुए। इस दौरान दोनों जोड़ों ने सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा और मास्क लगाकर फेरे लिए। शादी में मौजूद लोगों ने भी मास्क लगाए। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य काफी उत्साहित थे। उनका कहना है कि दोनों शादियां काफी सादगी से संपन्न हुई हैं और ऐसा करके उन्होंने पूरे सामाज को एक नई दिशा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा कर कोरोना महामारी को मात देने में आहुति डाली है। 
विज्ञापन


इस बारे में सेक्टर-105 निवासी धर्मवीर सिंह और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनका अपना कारोबार है। उन्होंने अपने बेटे विक्रमजीत सिंह (बिजनेसमैन) की शादी चंडीगढ़ निवासी नवनीत कौर से तय की थी। उनकी बहू चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हैं। जबकि बेटी भूपिंदर कौर की शादी गुरदासपुर के नामी बिजनेसमैन रमनदीप सिंह से तय की थी। दोनों शादियां पहले 27 और 29 मार्च को तय थी। शादियों के लिए मैरिज पैलेस भी बुक हो चुके थे। कार्ड तक छपकर बांटे जा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। ऐसे में मैरिज पैलेस वालों ने खुद ही शादी के लिए इनकार कर दिया। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर शादी कैसे संपन्न होगी। इसके बाद उन्होंने होने वाली बहू के परिजनों और दूसरी तरफ होने वाले दामाद के परिजनों से बात की। जिसमें सभी साधारण तरीके से शादी के लिए राजी हो गए। 

इसके बाद शादी कहां पर की जाए, यह उनके लिए सबसे बड़ा सवाल था। फिर उन्होंने सुना था कि फेज-4 स्थित गुरुदारा श्री कलगीधर सिंह सभा में साफ-सफाई बहुत है। इसके साथ ही कोरोना के चलते वहां पर सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य काम किए जाते हैं। इसके बाद वह फेज-4 स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां पर उन्होंने श्री गुरुदारा साहिब के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी से मुलाकात कर पूरी बातचीत की। इस पर जेपी सिंह ने उन्हें शादी करने की अनुमित देकर सभी औपचारिकताएं पूछी। इसके बाद उन्होंने उन्हें वहां पर विवाह समागम की अनुमति दे दी। 

बारात में पांच-पांच लोग हुए शामिल
धर्मवीर सिंह ने बताया कि बेटी की बारात गुरदासपुर से आई थी। इसमें गिनती के 5 लोग थे। जबकि उनके 5 सदस्य ही शादी में शामिल हुए। जबकि बहू की तरफ से भी कम ही लोग थे। उन्होंने बताया कि समागम काफी अच्छा हुआ और यह दिन उनके लिए यादगार बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed