फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wedding in Sector 37-38 Community Center would be expensive

इन कम्युनिटी सेंटर्स में शादी का आयोजन पड़ेगा 3 गुना महंगा, ये है वजह

Sat, 30 Dec 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding in Sector 37-38 Community Center would be expensive
Chandigarh MC Meeting - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने हाल ही में सेक्टर-38 वेस्ट और सेक्टर-37 में 10 करोड़ रुपये खर्चा करके दो नए कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण किया है, लेकिन अब यहां पर शादी के आयोजन करने महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदन की बैठक में इसका बुकिंग रेट 30 हजार रुपये तय किया गया है जबकि दो हजार रुपये अलग से सफाई के अदा करने होंगे। अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन फरवरी माह से शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि शहर के जो अन्य कम्युनिटी सेंटर है वहां पर शादी करने के लिए बुकिंग के 10 हजार रुपये का शुल्क लगता है, लेकिन नान एसी कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 5 हजार रुपये है। यह दोनों कम्युनिटी सेंटर अरुण सूद के वार्ड के हैं। सूद के प्रस्ताव पर ही इन कम्युनिटी सेंटरों के रेट बढ़ाए गए हैं। मालूम हो कि दो माह पहले नगर निगम शहर के सभी कम्युनिटी सेंटरों के रेट बढ़ाना चाहता था, लेकिन सांसद किरण खेर के विरोध के बाद नगर निगम को अपने इस प्रस्ताव से पलटना पड़ा था।
विज्ञापन


मणिशंकर ने कर दिया गुजरात में काम खराब
कांग्रेस पार्षद दवेंद्र सिंह बबला ने सदन में कहा कि गुजरात चुनाव से पहले उनकी पार्टी के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने जो बयान दिया, उससे गुजरात में कांग्रेस का काम खराब हो गया है। उन्होंने पूर्व मेय सूद को कहा कि हिमाचल चुनाव में वह ऊना की सीट पर चुनाव प्रचार के लिए गए और उस सीट पर ही हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सती चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर और पार्षदों को मिलेंगे कार पर लगाने के स्टिकर

Wedding in Sector 37-38 Community Center would be expensive
Chandigarh MC Meeting - फोटो : File Photo
मेयर और पार्षदों को मिलेंगे कार पर लगाने के स्टिकर
मेयर और पार्षदों को उनकी पहचान के लिए अब उनकी कारों के लिए स्टिकर लगाने के लिए मिलेंगे। मेयर आशा जसवाल ने भी कहा कि अब उनकी गाड़ी में कोई बत्ती और झंडी नहीं है, जिस कारण कई बार उन्हें सचिवालय और अन्य जगह जाने पर उनके चालक को बार बार बताना पड़ता है।

ऐसे में स्टिकर होना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा पार्षद रवि शर्मा ने यह भी कहा कि सचिवालय और डीसी आफिस के भीतर पार्षदों को अपने गाड़ी पार्क करने की मंजूरी नहीं है। इसकी मंजूरी भी मिलनी चाहिए इस पर कमिश्नर ने वह इस बारे में प्रशासन से बात करेेंगे।

आडियो कांग्रेस अध्यक्ष ने किया वायरल
सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन भरत कुमार और लायंस कंपनी के प्रतिनिधि का कथित आडियो वायरल होने के मामले में पूर्व मेयर अरुण सूद ने सदन में कहा कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आ गई है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने यह आडियो सबसे पहले वाट्सएप के ग्रुप में डाला था। इसके बाद यह आडियो वायरल हुआ है। मालूम हो कि आडियो वायरल और बनाने वालों की जांच साइबर सेल कर रहा है जबकि चेयरमैन भरत कुमार इस मामले में पुलिस को अपने वायस सैंपल जांच के लिए दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed