फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change in Chandigarh from today, there may be light rain

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, हो सकती है हल्की बारिश

Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Weather will change in Chandigarh from today, there may be light rain
चंडीगढ़। मार्च के अंतिम सप्ताह में शहर का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार होने के बाद शनिवार से मौसम का रुख बदलने की उम्मीद है। ट्राइसिटी में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर को चंडीगढ़ और पंजाब के कुछेक इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और निचले वायुमंडल स्तर पर मंडरा रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। इससे मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदलेगा और लोगों को बढ़ती हुई गर्मी से राहत मिलेगी। गौर हो कि वीरवार 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ अब तक सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि शुक्रवार को दिन में हल्की हवाओं का दौर चला, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया। शुक्रवार को भी शहर का पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस तक अटका रहा जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन-चार दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। बारिश होती है तो न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली समेत शेष पंजाब के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed