फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change due to rain in next Three days in Haryana

मौसम ने फिर ली करवट, 14 मार्च तक बारिश के आसार, किसान बिल्कुल न करें ये काम

Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weather will change due to rain in next Three days in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं तो कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अंबाला में ठंडक बढ़ने से तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बदलों का डेरा बना रहेगा। यही नहीं, 12, 13 और 14 मार्च को कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 

विज्ञापन


आसमान में सुबह अचानक बादल छा गए। पहले तेज हवाएं चलीं फिर बूंदाबांदी होती रही। हालांकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। यदि 14 मार्च को हवा तेज चली और ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवा चलने से शाम को भी ठंडक बनी रही। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि अगले 48 घंटों में मौसम साफ बना रहेगा। 
विज्ञापन


हरियाणा में 14 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसका फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मंगलवार को भी हलके बादल छाए रहेंगे, जबकि 13 व 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। किसान 14 मार्च तक न फसलों की कटाई करें और न ही सिंचाई करें। - डॉ. एमएल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed