फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will be clear today, heavy rain may occur from September 2

Chandigarh News: आज साफ रहेगा मौसम, 2 सितंबर से हो सकती है तेज बारिश

Sat, 31 Aug 2024 06:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Weather will be clear today, heavy rain may occur from September 2
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन अगले कुछ दिन तेज बारिश की संभावना है। शुक्रवार को भी पूरे दिन तेज धूप रही लेकिन तापमान सामान्य से महज एक डिग्री ज्यादा ही रहा। दो सितंबर से चार सितंबर तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार सुबह 8:30 से शुक्रवार सुबह 8:30 के बीच 5.3 एमएम बारिश हुई। शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकली रही। शाम को हल्के बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 1 जून से लेकर अब तक 612.4 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी 14 फीसदी कम है। शनिवार को मौसम पूरे दिन साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि इसके बाद बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हल्की बारिश की गतिविधियां रविवार से ही शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed