फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather updates temperature in Punjab reached 43 degree celsius

पंजाबः गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार, अभी नहीं हैं मोहलत के आसार

Fri, 31 May 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Weather updates temperature in Punjab reached 43 degree celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में अगले सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आसमान से बरस रही आग के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। लुधियाना की बात करें तो गुरुवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। दिन में पारा 45 डिग्री को पार कर सकता है। ऐसे में लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि प्रचंड गर्मी से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार गर्मी का सीजन कुछ देरी से शुरू हुआ है। सोमवार के बाद से लगातार आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार से गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया है। हर दिन पारे में दो डिग्री तक बढ़त दर्ज की जा रही है। अगर बुधवार की बात करे तो अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को यह 43.4 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह सुबह का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। अगर साल 2018 मई महीने की बात करे तो अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बीते साल का रिकॉर्ड आने वाले एक या दो दिन में टूट सकता है। पारा किसी भी समय 45 डिग्री का पार कर सकता है। 

गर्मी से बचने के उपाय
गर्मी के मौसम में हो सके तो सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। अगर जाना पड़े तो पूरे शरीर को ढककर निकलें, सिर पर टोपी, चश्मे और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इस मौसम में तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करें, इसमें नींबू पानी, शर्बत, फलों का रस, छाछ ज्यादा मात्रा में लें।

 इससे शरीर में तरावट बनी रहती है। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें, बेल का शर्बत, केरी का पना, कच्चा प्याज। आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक ठंडा होने पर भी शरीर में गर्मी बढ़ाते है। गर्मी में ठंडा रहने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed