फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Updates Temperature In Chandigarh Reached 43.5 Degree Celsius

सूरज के तेवर लाल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, घर से निकलने से पहले जरूर बरते ये सावधानी

Fri, 31 May 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Weather Updates Temperature In Chandigarh Reached 43.5 Degree Celsius
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

गर्मी का कहर चंडीगढ़ में बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान में रोजाना एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


रुक-रुक कर लू भी चलती रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन से चार दिन तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले दो दिन लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में हवाओं का रुख बदलेगा। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है लेकिन उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम गर्म बना हुआ है। लू भी चल रही है। शुष्क मौसम होने के कारण धूप भी तीखी है और आसमान पूरी तरह से साफ है। इन दिनों कोई मौसमी सिस्टम भी एक्टिव नहीं हो रहा। न तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है और न ही चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। इस वजह से राहत की कोई उम्मीद नहीं बन रहीं।

बढ़ते तापमान की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह दस बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 44 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अब बढ़ेगा रात का तापमान
लोगों की थोड़ी मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। अभी राहत की बात यह थी कि रात का तापमान कम दर्ज किया जा रहा था। दो दिन पहले तक रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था लेकिन अब इसके बढ़ने की संभावना तेज हो गई है।

बुधवार रात का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अब अगले तीन दिन रात के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी की जा सकती है। रात का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचने के लिए शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लू से बचने और उसकी रोकथाम के लिए उपयोगी टिप्स बताए गए हैं। इससे लोगों को मदद मिलेगी और उनका बचाव हो सकेगा। लू लगने पर यदि लापरवाही बरती गई तो मौत भी हो सकती है।

ये होते हैं लक्षण
-अचानक से शरीर का तापमान 104 डिग्री पहुंच जाए
-सिर चकराना, जी मिचलाना, पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत
-मानसिक संतुलन बिगड़ जाना, भ्रम की स्थिति का बनना

ऐसे करें बचाव
-जरूरी हो तभी दोपहर के वक्त घर से निकलें
-शरीर में पानी की कमी न रहने दें
-ढीले व सूती कपड़ों को तवज्जो दें
-पानी के साथ छाछ व नींबू पानी पीते रहें
-धूप में खड़ी कार में बच्चे को न छोड़ें
-सुबह व शाम के वक्त ही एक्सरसाइज करें

अभी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। जून के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। उसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। -सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed