फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather Updates: Pollution Levels Increase In Many Districts Of Haryana

राजस्थान के धूल भरे कणों से खतरनाक हुई हरियाणा की हवा, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 15 Jul 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather Updates: Pollution Levels Increase In Many Districts Of Haryana
कुछ ऐसा रहा हरियाणा के हिसार का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बीते तीन दिनों से राजस्थान से लगातार आ रहे धूल-कणों ने सिरसा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 तक पहुंचा दिया है। रोहतक, हिसार समेत कई जिलों में शानिवार को भी आसमान में जमे धूल के गुबार और धूलभरी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश होने से राहत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के शेष हिस्सों में भी 15 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक देश के 94 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित हवा सिरसा की रही, जहां एक्यूआई 24 घंटे में 62 अंक बढ़कर शनिवार में 432 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा से सटे हिसार में भी पीएम 2.5 की मात्रा 325 तक पहुंच गई। इसी तरह हरियाणा के कई जिलों में दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं राजस्थान से धूल-कण ले कर आईं, जो बारिश न होने से आसमान के मध्य लेयर में ठहर गईं। 

इससे प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में हवा प्रदूषित हो गई है। इससे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। एक्यूआई 400 के ऊपर बढ़ने का मतलब है कि सांस और दिल के रोगियों के लिए हवा बेहद तकलीफदेह हो गई है। स्वस्थ व्यक्ति की सेहत पर भी प्रदूषित हवा नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी है। 

अंबाला, यमुनानगर समेत प्रदेश के उत्तरी जिलों में बीते तीन दिनों से अच्छी बारिश होने के चलते रोपाई और बुआई तेज हो गई है, वहीं शेष हिस्से में मानसून सीजन में बारिश बहुत कम होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नहरों में पानी नहीं है, जिसके चलते अबकी बार आधे खेत खाली पड़े हैं।

57 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा हरियाणा 
एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में हरियाणा सामान्य से 57 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा है। 13 जुलाई तक प्रदेश में 105.6 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन 44.9 मिमी ही बरसात हुई है। इस अवधि में 232.5 मिमी बारिश पाने वाले पंचकूला में भी सिर्फ 56.2 प्रतिशत बारिश हुई है। इस तरह सीजन में प्रदेश के 13 जिले बारिश की भारी कमी से जूझ रहे हैं।  

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश  

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने हरियाणा के उत्तरी हिस्से में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। 

अगले 48 घंटे में हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश  
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

बीते 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश (मिमी)
यमुनानगर -  25.0  
अंबाला  -      22.8 
चंडीगढ़ -    11.9  

शहर-           एक्यूआई-     प्रदूषक तत्व (पीएम में)
सिरसा-           432 -         10
बल्लभगढ़-     353-           10
हिसार-           325-          2.5
जींद-              310 -        10
सोनीपत-        308-         10
कैथल-           302 -        10
करनाल-         248 -       2.5
यमुनानगर-    238-        2.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed