फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update: Temperature fall in Haryana, cold increases

हरियाणा में कंपकपाने वाली ठंड, अगले तीन दिन शीत लहर से राहत नहीं, 21 को बारिश के आसार

Tue, 17 Dec 2019 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Weather update: Temperature fall in Haryana, cold increases
फाइल फोटो

उत्तर से आ रही सतही सर्द हवाएं ठहरने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड अब ठहर गई है। लगातार तीन दिन से प्रदेश के ज्यादातर जिले गंभीर कोल्ड डे की चपेट में हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन में मामूली राहत मिली, फिर भी अभी 20 दिसंबर तक शीत लहर से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस दौरान सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे छाने की चेतावनी जारी की है। इधर, प्रशासन ने अधिकारियों को जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक रोहतक और हिसार में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह अंबाला 8, चंडीगढ़ में 7, करनाल में 8 और नारनौल में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। सामान्य तौर पर इस समय दिन का तापमान 21 से 22 डिग्री होना चाहिए लेकिन ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हिसार में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, मगर इससे कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर बाद एक बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए, जिसे देखकर लोग खुश हुए। थोड़ी देर बाद ही फिर बादल छा गए। इस दौरान अधिकतम तापमान 12.8 व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर तक मौसम खुष्क व परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। हवा का रुख बदलने के बाद सर्द हवाओं से राहत मिल सकती है।

हाड़ कंपाने वाली ठंड से बीमार होने लगे लोग
प्रदेश में लगातार कई दिनों तक ठंड ठहरने से जनजीवन बेहाल हो गया है। लोग अब बीमार होने लगे हैं। रोहतक इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही उड़ानों पर भी असर पड़ा है। 

दिल्ली से भी ज्यादा ठंडा रहा गुरुग्राम 
दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया, जो बीते 17 साल के दिसंबर में सबसे कम था। दिल्ली से भी कम तापमान गुरुग्राम का रहा, जहां दिन का पारा 12 डिग्री ही दर्ज किया गया। गुरुग्राम में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 1.6 डिग्री का अंतर रह गया।

गेहूं को फायदा, आलू को नुकसान
कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया ने बताया कि इस ठंड से गेहूं और जौ की फसलों को फायदा होगा, मगर चौड़ी पत्तों वाली फसलें जैसे सरसों, आलू आदि को नुकसान होगा। 
 

शहर अधिकतम सामान्य से कम
 (न्यूनतम)
अंबाला 13.4  8.6
भिवानी 18.7   6.4
चंडीगढ़ 14.0 9.6
फरीदाबाद 12.5 10.4
गुरुग्राम 12.0  10.4
हिसार 12.8 8.7
करनाल 13.6 10.0
कुरुक्षेत्र 14.0 9.5
नारनौल 15.7 7.4
रोहतक 13.5 9.2
सिरसा  14.6  9.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed