फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update of Haryana

Haryana Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड ने दी दस्तक, 13 और 14 को बदलेगा मौसम

Sat, 12 Nov 2022 10:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 10:43 PM IST
सार

13 नवंबर से एक बार फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पहाड़ों पर हल्की-फुल्की बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानों पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Weather update of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट आ गई है और अब यहां भी दिन और रात के समय में ठंड महसूस होने लगी है। हरियाणा के सभी जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। अंबाला जिले का रात का तापमान 10.1 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 13 और 14 नवंबर को हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी पांच दिनों में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर से एक बार फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पहाड़ों पर हल्की-फुल्की बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानों पर देखने को मिलेगा। यहां ठंड बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार है। इससे मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट होगी। 
विज्ञापन


सुधरने लगे हरियाणा के हालात : 300 से नीचे आया एक्यूआई
शनिवार को प्रदेश को प्रदूषण में राहत मिली। सभी शहरों में एक्यूआई का आंकड़ा 300 से कम रहा है। गुरुग्राम में 294 और फरीदाबाद में 272 एक्यूआई रहा। सबसे कम पंचकूला में 90 और यमुनानगर 104 और अंबाला में 112 रहा। यह पिछले एक सप्ताह में सबसे अच्छी स्थिति है। पिछले सप्ताह हरियाणा के अधिकतर शहरों में प्रदूषण को लेकर हालात बेहद खराब दौर में पहुंच गए। छह शहरों में तो एक्यूआई 400 तक पार कर गया था। इससे प्रदेश में सुबह और शाम के समय स्मॉग बनने लगा था। प्रदूषण स्तर अधिक होने के चलते सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है और आंखों में जलन हो रही है। हालांकि, बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंजाब में बेहद अधिक मात्रा में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। शनिवार को चरखीदादरी 174 , भिवानी 184, बल्लभगढ़ 238, बहादुरगढ़ 238, फतेहाबाद 224, जींद 289, करनाल 159, कैथल 246, कुरुक्षेत्र 180, नारनौल 133, पानीपत 173, रोहतक 235 सोनीपत 222, सिरसा में 198 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed