फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update in Chandigarh and Punjab fog and rain alert

Weather: चंडीगढ़-पंजाब में फिर धुंध की मार, पटियाला और लुधियाना में विजिबिलिटी 20 मीटर दर्ज, ठंड भी बढ़ी

Sun, 02 Feb 2025 12:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़\पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़\पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:19 PM IST
सार

चंडीगढ़ में रविवार सुबह धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई है। शहर में घनी धुंध पड़ी है। धुंध की वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई है। वही, पंजाब के अधिकतम जिलों में भी धुंध छाई हुई है। 

विज्ञापन
Weather update in Chandigarh and Punjab fog and rain alert
चंडीगढ़ में सुबह छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर धुंध का प्रकोप हो गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी रविवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर सुबह सैर करने पहुंचे लोगों को धुंध की वजह से परेशानी हुई। सुखना लेक पर रविवार सुबह कैंसर अवेयरनेस के लिए वॉकथन का आयोजन किया किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुखना लेक से चंडीगढ़ क्लब तक वॉकाथन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


पंजाब में कई जगहों पर घनी धुंध रही। पटियाला व लुधियाना में शनिवार सुबह विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर दर्ज की गई। वहीं अमृतसर में 500 मीटर दर्ज की गई। साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को पंजाब के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में पारा और गिरने से ठंड का कहर बढ़ सकता है।
विज्ञापन




शनिवार को सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 17.5, लुधियाना का 17.7, पटियाला का 20.6, गुरदासपुर का 21.8, फिरोजपुर का 16.9, संगरूर का 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 7.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.5, लुधियाना का 8.8, पटियाला का 11.4, फरीदकोट का 9.5, गुरदासपुर का 8.5, एसबीएस नगर का 9.1 डिग्री, फाजिल्का का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed