फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather report, monsoon will come today, heavy rain in next 12 hour

आज चंडीगढ़ पहुंचेगा मानसून, अगले 12 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत

Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
weather report, monsoon will come today, heavy rain in next 12 hour
चंडीगढ़ में बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने शनिवार को मानसून एक्सप्रेस चंडीगढ़ पहुंचने का दावा किया है। उसके मुताबिक मानसून के लिए अनुकूल पस्थितियां काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इससे अगले 12 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। चंडीगढ़ के साथ मानसून पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को भी अपने दायरे में ले लेगा। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे के भीतर चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। देर रात चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में काफी बारिश हुई। हालांकि यह प्री मानसून की बौछार थी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में दो दिन लेट चंडीगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 30 जून है। कई बार इससे पहले तो कई बार देरी से पहुंचता रहा है। इस बार मानसून दो देरी से चंडीगढ़ में आ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले संभावना जताई थी कि मानसून तय समय से पहले पहुंच जाएगा, लेकिन अरब सागर में बन रहे एक सिस्टम ने मानसून की चाल कमजोर कर दी। इससे मानसून में ठहराव सा आ गया, लेकिन अरब सागर में बना सिस्टम अब खत्म हो गया है। इससे पूरे उत्तर भारत में फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना तेज हो गई है।
विज्ञापन


इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि दो से चार जुलाई के बीच हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव और फरीदाबाद में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में सात से 12 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह से पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फरीदकोट, मुक्तसर और पंजाब के कुछ अन्य इलाकों में सात से 12 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद उमस से लोग परेशान चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में सुबह बारिश से कुछ देर के लिए राहत तो मिली, लेकिन उसके बाद उमस बढ़ गई। इससे लोग भी काफी परेशान हो गए। शुक्रवार सुबह करीब 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद मौसम भी बना, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। इससे तापमान में जरूर कमी दर्ज की गई। दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी तरह से रात का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन के मुकाबले करीब चार डिग्री कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed