{"_id":"574480b24f1c1bae70691330","slug":"weather-report-chandigarh-weather-report-rainy-weather-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम मदमस्त, आगे ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का वेदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम मदमस्त, आगे ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का वेदर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रॉक गार्डन में घूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार और मंगलवार, दो दिन हुई बारिश ने चंडीगढ़ के मौसम को मदमस्त बना दिया। अगले कुछ दिन में वेदर में बड़ा बदलाव आएगा। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर बाद थोड़ी सी उमस बढ़ी, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 25 दिन बाद दिन का तापमान नार्मल से नीचे आया था।
अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे था। इसी तरह से रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम ठीक रहेगा, लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी।
हालांकि बुधवार के तापमान में दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार रात चंडीगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई। रात भर करीब 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी दिन में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखा गया था।
विज्ञापन
रविवार को फिर से बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इससे 29 व 30 मई को भी मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा। बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे वीकेंड का मौसम सुहावना हो जाएगा। उसके बाद जून के पहले और दूसरे हफ्ते में तापमान में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।